न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: हरिद्वार में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 15 सितंबर नहीं, अब 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन — एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: चकबंदी विभाग के कथित भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू रोड, पदम सिंह रोड ने दी आंदोलन की चेतावनी—किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा संघर्ष! BIG BREAKING:: देहरादून में 13 सितंबर को ‘डिफेंस परीक्षा’ का बड़ा दंगल, 54 केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी देंगे CDS-NDA की परीक्षा, प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: ऋषिकुल का होगा कायाकल्प! आयुर्वेद-योग से वैदिक गणित तक बनेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का भव्य केंद्र, CM धामी का बड़ा मास्टर प्लान BIG BREAKING:: हर स्कूल होगा आपदा से मुकाबले को तैयार! भूकंप-बाढ़ से लेकर आग तक की बनेगी पूरी रणनीति, बच्चों की अगुवाई में तैयार होंगी 6 स्पेशल टीमें
Home » अपडेट » BIG BREAKING:: हरिद्वार में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 15 सितंबर नहीं, अब 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन — एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट

BIG BREAKING:: हरिद्वार में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 15 सितंबर नहीं, अब 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन — एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

ALSO READ  BIG BREAKING: उत्तराखंड में SIR अभियान को लेकर बड़ा अपडेट, 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में मतदाता सूची का जो अंतिम प्रकाशन पूर्व में 15 सितंबर को होना था, उसकी तिथि बढ़ाकर अब 3 अक्टूबर कर दी गई है। बैठक के दौरान उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण (डिस्पोजल) के संबंध में विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की।

ALSO READ  BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन

अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य को भी पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जायेगा।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है।

ALSO READ  "उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट का सबसे बड़ा अपडेट! 99% गणना फार्म हुए डिजिटाइज, लाखों मृत और स्थायी रूप से शिफ्ट मतदाता चिन्हित"

बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद (कांग्रेस), बालेश्वर सिंह (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार), सुरेश कुमार (जिलाध्यक्ष बसपा, विधानसभा B.H.E.L. रानीपुर, हरिद्वार), नकली सिंह सैनी (जिला कार्यालय प्रभारी, भाजपा हरिद्वार) तथा साहिल राणा (जिला महामंत्री संगठन, भाजपा जिला रुड़की ग्रामीण) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 7 2 2
Users Today : 560
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 7 2 2
Users Today : 560
Users Yesterday : 611