न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से लेकर बाल्मीकि चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

ALSO READ  "उत्तराखंड में फर्जी लाइसेंस के सहारे हथियारों का खेल! STF की बड़ी कार्रवाई में दो आरोपी दबोचे गए, पूछताछ में हुए अहम खुलासे"

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानें सजाने, सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को हटाया।नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

ALSO READ  "Haridwar: सावन के पहले दिन 'शंकर डेयरी' पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद"

प्रशासन की ओर से कहा गया कि शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 1 6
Users Today : 47
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 1 6
Users Today : 47
Users Yesterday : 896