न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
Home » संकल्प » BIG BREAKING:: कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नई उड़ान की शुरुआत, पौधारोपण संग छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प

BIG BREAKING:: कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नई उड़ान की शुरुआत, पौधारोपण संग छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। 10 सितंबर 2026। कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत के अवसर पर ओरिएंटेशन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, करियर की संभावनाओं और अनुशासन से परिचित कराने के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में Rajni Care Foundation (RCF) NGO की टीम ने विशेष सहभागिता की। RCF के सहयोग से आयोजित Plantation Drive में विद्यार्थियों और अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की थीम “Plant Today, Breathe Tomorrow” रही। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का आधार बन सकता है।

ALSO READ  "उत्तराखंड रजत जयंती पर हरिद्वार जिला पंचायत का स्वच्छता संकल्प — बहादराबाद व सलेमपुर बाजार से 2.25 कुंतल पॉलिथीन कचरा हटाकर बनाया स्वच्छता का नया कीर्तिमान!"

कार्यक्रम के दौरान “Save Environment, Save Life” और “Say No to Drugs Abuse” जैसे संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ड्रग्स का दुरुपयोग व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।ओरिएंटेशन सत्र में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, फार्मेसी क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं तथा एक जिम्मेदार फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी का हरित संकल्प: सपरिवार रोपे 4 हजार ट्यूलिप, उत्तराखंड में पुष्प क्रांति और व्यवसायिक बागवानी को मिली नई उड़ान"

सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी श्री रवि बजाज ने विद्यार्थियों को सामाजिक नैतिकता और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री पारस सैनी ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और अपने पेशे के प्रति ईमानदारी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री गुलशन अदलखा ने व्यवसाय के क्षेत्र में नई संभावनाओं को पहचानने और सफलता के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील सैनी ने विद्यार्थियों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रीमती प्रिया बजाज ने सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं की पहचान, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

ALSO READ  "देवेंद्र फड़नवीस का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में दिव्य पूजन—संतों के सानिध्य में गूंजा हर-हर महादेव, नासिक महाकुंभ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प"

कार्यक्रम में श्री गुलशन अदलखा, श्रीमती शशि अदलखा, श्रीमती हरलीन चड्ढा, श्रीमती प्रभलीन अरोड़ा, श्रीमती पूनम मिश्रा और श्रीमती श्रेया मिश्रा सहित शिक्षकगण रिचा पाल, श्रेया शर्मा, आकांक्षा चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, ज्योति, सौरभ और नरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।विद्यार्थियों में अनन्य जैन, मनजीत चौधरी, निखिल, मनोज कुहाड़े, निवेदिता, कृष, कार्तिक, नितिन, अंकुश, लकी, अनिकेत और गगनप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 1 7 7
Users Today : 394
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 1 7 7
Users Today : 394
Users Yesterday : 621