न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस! BIG BREAKING:: रुड़की में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, हरक सिंह रावत और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का सख्त एक्शन, निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं! युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने 3 किलोमीटर दुर्गम रास्ता तय कर किया रेस्क्यू BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा
Home » संकल्प » Haridwar”गुरुकुल कांगड़ी से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले— युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत!”

Haridwar”गुरुकुल कांगड़ी से गूंजा विकसित भारत का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले— युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला “जॉब क्रिएटर” बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना, कौशल विकास योजना, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार योजना, नई पर्यटन नीति और नई फिल्म नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 44 प्रतिशत रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आई है। साथ ही नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया तथा बिना भेदभाव के साथ 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हैं।युवा संवाद कार्यक्रम के आयोजक/युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान,कुलपति श्रीमती प्रतिभा लूथरा,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ,शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,नगर आयुक्त नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रहे।

ALSO READ  "नियुक्ति पत्र नहीं, सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का विश्वास है; मुख्यमंत्री धामी ने 187 युवाओं को सौंपा जनसेवा का संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 1 1 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 456
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 1 1 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 456