न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » हादसा » “हरिद्वार: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू”

“हरिद्वार: निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत, जांच शुरू”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दो शिवभक्त कांवड़ियों की जान चली गई। बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बैठे दो कांवड़ियों पर अचानक भारी लोहे का चैनल (गाटर) गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान तनुज (21) निवासी मुरादनगर और किशन (22) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में थकान होने पर वे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बैठ गए। इसी दौरान वहां रखा भारी लोहे का चैनल खिसककर उनके ऊपर गिर गया।

सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी और बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद अन्य कांवड़ियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन और संभावित लापरवाही की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 9 0
Users Today : 339
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 9 0
Users Today : 339
Users Yesterday : 729