न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार” “देहरादून होगा तिरंगामय… परेड ग्राउंड से गूंजेगा राष्ट्रगान, सीएम धामी के साथ आज़ादी का भव्य महाउत्सव!” “Haridwar: सावन के पहले दिन ‘शंकर डेयरी’ पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद” “कांवड़ यात्रा का शानदार आगाज़: पहले ही दिन 446 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क इलाज, 32 स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग!” “साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!”
Home » कार्यवाही » “Haridwar: सावन के पहले दिन ‘शंकर डेयरी’ पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद”

“Haridwar: सावन के पहले दिन ‘शंकर डेयरी’ पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/हरिद्वार में सावन माह के पहले दिन आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजीव नगर स्थित ‘शंकर डेयरी’ पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक के घर से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब के साथ बीयर का जखीरा बरामद किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान 138 टेट्रा पैक देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर बरामद की। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद शराब की सप्लाई अवैध तरीके से की जा रही थी। अब विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 9 2 1
Users Today : 540
Users Yesterday : 1026
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 9 2 1
Users Today : 540
Users Yesterday : 1026