न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप BIG BREAKING:: हरिद्वार में वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट! 15 सितंबर नहीं, अब 3 अक्टूबर को होगा अंतिम प्रकाशन — एसआईआर अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: चकबंदी विभाग के कथित भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू रोड, पदम सिंह रोड ने दी आंदोलन की चेतावनी—किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा संघर्ष! BIG BREAKING:: देहरादून में 13 सितंबर को ‘डिफेंस परीक्षा’ का बड़ा दंगल, 54 केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी देंगे CDS-NDA की परीक्षा, प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: ऋषिकुल का होगा कायाकल्प! आयुर्वेद-योग से वैदिक गणित तक बनेगा भारतीय ज्ञान परंपरा का भव्य केंद्र, CM धामी का बड़ा मास्टर प्लान BIG BREAKING:: हर स्कूल होगा आपदा से मुकाबले को तैयार! भूकंप-बाढ़ से लेकर आग तक की बनेगी पूरी रणनीति, बच्चों की अगुवाई में तैयार होंगी 6 स्पेशल टीमें
Home » चेतावनी » BIG BREAKING:: चकबंदी विभाग के कथित भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू रोड, पदम सिंह रोड ने दी आंदोलन की चेतावनी—किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा संघर्ष!

BIG BREAKING:: चकबंदी विभाग के कथित भ्रष्टाचार पर भड़की भाकियू रोड, पदम सिंह रोड ने दी आंदोलन की चेतावनी—किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा संघर्ष!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (रोड) की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बारिश से फसलों को हुए नुकसान, चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली, ऊर्जा निगम की मनमानी, खेतों तक पहुंचने वाले वाहनों के चालान और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने समेत कई मुद्दे उठाए गए।

ALSO READ  पाकिस्तान को संदेश: 'आक्रमण' युद्धाभ्यास से भारतीय वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड ने कहा कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से किसान लंबे समय से परेशान हैं। किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि विद्युत विभाग की मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुराने बकाये के नाम पर किसानों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई रोकी जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

प्रदीप त्यागी ने कहा कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में किसानों की फसल खराब हुई है। प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों को खेतों तक आने-जाने के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान करने और वाहनों के चालान करने की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई गई।

ALSO READ  "राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम का बड़ा प्रहार! लक्ष्य से पीछे विभागों को अंतिम चेतावनी, अब हर महीने होगी सख्त समीक्षा"

किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सड़क निर्माण के कारण पानी की निकासी प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया। वक्ताओं ने सड़क के साथ पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इसके अलावा गरीब किसानों के राशन कार्ड बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, अवैध वसूली पर रोक लगाने, सोलर प्लांट की सब्सिडी दोबारा शुरू करने, ढंडेरा रेलवे फाटक पर स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने तथा किसानों को आवश्यकता के अनुसार यूरिया और जैविक कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। किसानों की समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन दिया।

ALSO READ  हरिद्वार: दो से अधिक लाइसेंसी हथियार वालों को डीएम की चेतावनी

चौधरी पदम सिंह रोड और कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी।बैठक में गजेंद्र चौधरी, अनुज त्यागी, विकास शर्मा, संजय मुद्रण, शहजाद करी, सुरेंद्र प्रधान, कंबोज जी, निर्मल सिंह, आलम, इरशाद प्रधान, जॉनी त्यागी, सीताराम, अनस त्यागी, कुलदीप त्यागी और कृष्ण पाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 7 2 4
Users Today : 562
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 7 2 4
Users Today : 562
Users Yesterday : 611