(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन उपनिरीक्षकों तथा एक अपर उपनिरीक्षक के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट को चौकी जेल सिडकुल से कोतवाली रानीपुर, जय सिंह राणा को झबरेड़ा से चौकी जेल सिडकुल, अर्जुन कुमार को सुमन नगर चौकी से कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है।
वहीं अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार को कोतवाली ज्वालापुर से सुमन नगर चौकी, कोतवाली रानीपुर में तैनात किया गया है।
सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








































Users Today : 882
Users Yesterday : 728






