न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी BIG BREAKING:: सेना से रिटायर होते ही अग्निवीरों को मिलेगा नई सेवा का मौका! CM धामी ने 40वीं वाहिनी PAC में 2 अग्निवीरों के समायोजन को दी मंजूरी
Home » मौसम » “उत्तराखंड में गर्मी का रेड अलर्ट! 48 घंटे बनेंगे आफत, देहरादून समेत कई जिलों में पारा 40°C पार, दोपहर में घर से निकलना पड़ सकता है भारी”

“उत्तराखंड में गर्मी का रेड अलर्ट! 48 घंटे बनेंगे आफत, देहरादून समेत कई जिलों में पारा 40°C पार, दोपहर में घर से निकलना पड़ सकता है भारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। उत्तराखंड में गर्मी ने मई महीने में ही लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी इलाकों में दोपहर के समय हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है।

 “दोपहर की तपती धूप अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है।”

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। वहीं नैनीताल और पौड़ी के कई हिस्सों में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है।

 “गर्मी का यह प्रकोप आने वाले दो दिनों तक लोगों की परीक्षा ले सकता है।”

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है।

ALSO READ  "हरिद्वार में मौसम का अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 1 8
Users Today : 815
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 1 8
Users Today : 815
Users Yesterday : 728