(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है।
धनौरी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर, सोहलपुर और रांघडवाला गांवों में एक साथ हुई इस ताबड़तोड़ छापेमारी से पूरे इलाके के बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। टीम ने अलग-अलग गांवों में कुल 23 घरों में सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है।
विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर ही सभी 23 मामलों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली गई है।
साथ ही इन पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि “ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी को रोकने के लिए हमारा यह सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
इस दौरान इंस्पेक्टर मारूत शाह, इंस्पेक्टर सरिता भट्ट, एसआई संजीव त्यागी, एई विजिलेंस धन्नजय, एई विकास कुमार, एसडीओ अश्वनी कुमार, जई योगेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।







































Users Today : 218
Users Yesterday : 555
