न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका: शासन ने बदले कई IAS-PCS अधिकारियों के दायित्व, नई जिम्मेदारियों से बदलेगा विभागों का पूरा समीकरण!” “गंगा दशहरा से पहले नगर निगम सख्त नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अतिक्रमणकारियों को दी कड़ी चेतावनी हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व व्यवस्था पर विशेष जोर” “आईटीसी फूड श्रमिक यूनियन में नई टीम का दमदार आगाज़, कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत, दी जीत और संघर्ष की शुभकामनाएं” “भीषण गर्मी में वाहन के अंदर न छोड़ें ये सामान, हरिद्वार पुलिस की जनहित अपील” “नीति घाटी में दौड़ेगा देश का जुनून! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया NITI Extreme Ultra Run 2026 का शुभारंभ, 900 से अधिक प्रतिभागी बनेंगे ऐतिहासिक दौड़ का हिस्सा। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को मिलेगी नई रफ्तार।” “पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका! 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ, बिगड़ा घरेलू बजट”
Home » अपील » “गंगा दशहरा पर हरिद्वार में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, 23 से 25 मई तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, श्रद्धालुओं से पुलिस ने की सहयोग की अपील”

“गंगा दशहरा पर हरिद्वार में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, 23 से 25 मई तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, श्रद्धालुओं से पुलिस ने की सहयोग की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार में अगले तीन दिन यात्रियों का सैलाब उमड़ने वाला है,जिसके चलते यातायात को सुचारू रखने बड़ी चुनौती होगी, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इन तीन दिनों के लिए यातायात प्लान जारी किया है,

दरअसल वीकेंड के साथ ही श्री गंगा दशहरा का आयोजन हो रहा है जिसमें देश भर के श्रद्धालु और यात्री हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी से अपील की है कि यातायात प्लेन का पालन किया जाए और सभी मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन का हर स्तर पर सहयोग किया जाए।

श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा ।

श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्जन कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होर्डिंग एरिया में लाया जायेगा जहां से धीरे-धीरे करके वाहनों को छोड़ा जायेगा।

चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।

सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

➢ टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जायेगा।

➢ यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

23/24/25 मई के लिए हरिद्वार शहर का यातायात प्लान

1- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।

➢ पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनिचैक-मातृसदन पुलिया

➢ पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

2-दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिझौली चौक-एन0एच0-344 होते हुए-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून/ऋषिकेश।

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीबाबाद।

दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसों का यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा)-देवबन्द-कोलकी टोल टैक्स-बिहारीगढ-मोहण्ड-देहरादून

3-मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

(छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक

➢ पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा

➢ पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

4- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।

➢ पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

5-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक से एन0एच0-344 से मेरठ-दिल्ली

6-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-चण्डीचौक-चण्डीचौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद

आटो/विक्रम डायवर्जन-

7.ट्रैफिक का दबाव कम होने पर ऋषिकेश से आने वाले आटो/विक्रम चण्डीचौक होते हुए बैरागी से बस्तीराम पाठशाला से शंकराचार्य चौक से अलकनन्दा कट से प्रशासनिक मार्ग होते हुए रोड़ी अस्थाई स्टैण्ड तक आयेंगे व यात्रियों को लेकर आनन्दवन समाधि से बाहर ऋषिकेश को जायेंगे। कोई भी ऑटो/विक्रम सवारीयों को सड़क मार्ग से नही बैठाएंगे ।

8.श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

9.श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

 

10.श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

11. श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/ऑटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।

12- श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत 23 मई की रात्रि 12.00 बजे से गंगा दशहरा स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

13 – श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत 24 मई की रात्रि 20.00 बजे से समस्त बसें, ट्रैक्टर आदि बड़े यात्री वाहन हनुमान वाटिका से होते हुये चमगादड़ टापू में पार्क किये जायेंगे।

14- श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत 24 मई को प्रात 03.00 बजे से समस्त बसें, ट्रैक्टर आदि बड़े यात्री वाहन जो दिल्ली मुज्जफरनगर मेरठ वाया रूड़की से आयेंगे उन्हें नगला इमरती से डायवर्जन कर वाया लक्सर जगजीतपुर से बुढीमाता मन्दिर तिराह से श्रीयन्त्र पुलिया से होते हुये बैरागी में पार्क किया जायेगा।

15- श्री गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत 24 मई की रात्रि 12.00 बजे से गंगा दशहरा स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में देहरादून से आने वाले समस्त बड़े वाहन लालजीवाला व नजीबाबाद से आने वाले समस्त बड़े वाहन बस टैक्ट्रर नीलधारा गौरीशंकर पार्किग में पार्क किये जाते है।

150 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नीति घाटी में दौड़ेगा देश का जुनून! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया NITI Extreme Ultra Run 2026 का शुभारंभ, 900 से अधिक प्रतिभागी बनेंगे ऐतिहासिक दौड़ का हिस्सा। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को मिलेगी नई रफ्तार।”