न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » अपील » “अफवाहों से न हों गुमराह: जनपद हरिद्वार में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध — जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने दी जानकारी, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील”

“अफवाहों से न हों गुमराह: जनपद हरिद्वार में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध — जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने दी जानकारी, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एल०पी०जी०) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली गयी। जनपद में घरेलू गैस (एल०पी०जी०) का पर्याप्त स्टॉक / भण्डार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय से स्पष्ट गाईडलाईन जारी किये गये है कि उपभोक्ताओं की गैस डिलीवरी 25 दिनों के उपरान्त एवं नियमानुसार ही गैस उपभोक्ता को उपलब्ध करायी जायेगी। उपभोक्ताओं की असुविधा के लिये निम्ननिखित हेल्पलाईन नम्बर जारी है-

हेल्पलाईन नम्बर-

1800-2333-555 (टोल फ्री)

7718955555 (एल०पी०जी० बुकिंग और शिकायत)

शिकायत अधिकारी के नम्बर-

1-आई०ओ०सी०- 9557947140

2-एच०पी०सी0-8655436284

3-बी०पी०सी०- 8894334950

उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि पैनिक बुकिंग से बचे एवं केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्धतता सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने उक्त के अतिरिक्त नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए केवल जिला सूचना अधिकारी, अधिकारिक बुलेटिन या सम्बन्धित गैस कम्पनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि आपूर्ति विभाग, हरिद्वार के द्वारा गैस एजेन्सियों के साथ समन्वय बनाते हुये एल०पी०जी० की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरतंर निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

125 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 1 3
Users Today : 17
Users Yesterday : 1072