(शहजाद अली हरिद्वार)ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार -हरिद्वार में ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट और आसपास के क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान।
धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 27 संदिग्ध हिरासत में।
पुलिस ने सभी को धारा 172(2) BNSS के तहत गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
हिरासत में लिए गए लोगों के लिए जा रहे फिंगरप्रिंट और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किसी का पुराना आपराधिक इतिहास तो नहीं है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर SSP ने दिए थे सख्त कार्रवाई के आदेश।
थाना प्रभारियों को संदिग्ध ढोंगी बाबाओं और बहरूपियों पर नजर रखने के निर्देश।
पुलिस की अपील कालनेमी या ढोंगी बाबा दिखे तो तुरंत दें सूचना।
घाटों पर ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।








































Users Today : 6
Users Yesterday : 811






