न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड
Home » पूछताछ » BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब

BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में बड़ा एक्शन! पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI ने 4 घंटे तक किए सवाल-जवाब

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार देर शाम भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की। हरिद्वार स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम ने उनसे करीब तीन से चार घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से शिवालिक गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी, जहां उनसे मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने कहा कि वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

पूर्व विधायक ने बताया कि सीबीआई ने उनसे जो भी सवाल पूछे, उन्होंने उनका सही-सही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में आगे भी वह अपना सहयोग जारी रखेंगे।

वहीं, अभिनेत्री उर्मिला को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश राठौड़ ने उन्हें जानने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। इसी क्रम में जांच एजेंसी की टीम हरिद्वार पहुंची और मामले से जुड़े पहलुओं की पड़ताल के तहत सुरेश राठौड़ से पूछताछ की। फिलहाल, इस पूछताछ को लेकर सीबीआई की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ALSO READ  भाजपा नेत्री यौन शोषण कांड में बड़ा खुलासा: आगरा के होटल में तीन रहस्यमयी चेहरों की तलाश में एसआईटी, गहराती साजिश की परतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 5 1 8
Users Today : 127
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 5 1 8
Users Today : 127
Users Yesterday : 737