न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » प्रेस वार्ता » BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!

BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक आनंद वर्धन ने प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आमजन को कानून के अधिकारों के प्रति जागरूक करना ही उद्देश्य है। जागरूकता के अभाव में आम आदमी अपनी बात कहने से हिचकिचाता है और न्याय पाने के लिए उसे भटकना पड़ता है। संविधान की जानकारी न होने के अभाव में न्याय पाना मुश्किल हो जाता है। प्रैसवार्ता के दौरान पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्द्धन ने राष्ट्रीय मानव अधिकार कमेटी के सदस्यों की घोषणा भी की और कहा कि कमेटी के सदस्य लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेन, बस का संचालन रोकने और बेरीकेट लगाने से आम आदमी के अधिकारों का हनन होता है। जनता के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। आम आदमी को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बुद्धि, विवेक, ज्ञान से ही समाज को जागृत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को न्याय पाने का अधिकार है। संगठन लगातार कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्यपाल से भेंट कर हाईकोर्ट की बेंच हरिद्वार या देहरादून में स्थापित करने की मांग भी की जाएगी। इस दौरान नेपाल सिंह कश्यप, चंदन कुमार शर्मा, डॉ.रीना सिंह, अजय कुमार, कंचन भंडारी आदि भी मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 0
Users Today : 454
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 0
Users Today : 454
Users Yesterday : 844