(शहजाद अली हरिद्वार)दिल्ली। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच अंकिता भंडारी के माता-पिता ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ दिल्ली में सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रकरण की जांच से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किए जाने का आश्वासन दिया। इस घटनाक्रम के बीच उत्तराखंड में अंकिता को न्याय दिलाने की मांग एक बार फिर चर्चा में है।
अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश में लगातार उठ रहे सवालों और सीबीआई जांच की मांग के बीच यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब सभी की निगाहें जांच की दिशा और आगे सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हैं। परिजनों को उम्मीद है कि जांच के जरिए मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल होगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा।








































Users Today : 286
Users Yesterday : 951






