न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » प्रेस वार्ता » “पेपर लीक, बेरोजगारी और बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल; रुड़की से शुरू हुई ‘छात्रों की गूंज’, सरकार को घेरने के लिए जनपदभर में चलेगा बड़ा अभियान”

“पेपर लीक, बेरोजगारी और बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल; रुड़की से शुरू हुई ‘छात्रों की गूंज’, सरकार को घेरने के लिए जनपदभर में चलेगा बड़ा अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवैस अंसारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी की मौजूदगी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं में छात्र और युवा शामिल नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सीबीएसई सहित विभिन्न परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर नहीं मिल रहे हैं और केंद्र सरकार का पूरा शासन तंत्र शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर असफल साबित हुआ है।

छात्रों के बीच जाएगी कांग्रेस

राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस इस कार्यक्रम को राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में चला रही है। आगामी सप्ताह में रुड़की क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शिक्षाविदों और विशेषज्ञों को आमंत्रित कर छात्रों की राय ली जाएगी तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के सुझाव जुटाए जाएंगे।

नीट पेपर लीक पर जताई चिंता

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

ALSO READ  "पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रहार: युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से बूथ तक, बालेश्वर सिंह बोले- अब नहीं होने देंगे भविष्य से खिलवाड़"

युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओवैस अंसारी और पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी सप्ताह में पूरे जनपद में “छात्रों की गूंज” अभियान चलाकर जनजागरण करेगी। प्रेस वार्ता में नूर आलम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861