न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » हादसा » “धनौरी-सुमन नगर मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, पथरी रोह पुल की सुरक्षा दीवार से टकराया अनियंत्रित ट्रक, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा”

“धनौरी-सुमन नगर मार्ग पर फिर दिखा रफ्तार का कहर, पथरी रोह पुल की सुरक्षा दीवार से टकराया अनियंत्रित ट्रक, बड़ा हादसा टला, चालक बाल-बाल बचा”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के धनौरी-सुमन नगर मार्ग पर स्थित पथरी रोह पुल पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धनौरी की ओर से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा दीवार से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक की जान बच गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला।घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के पास स्थित घुमावदार मोड़ और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक मोड़ का सही अनुमान नहीं लगा सका, जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे सुरक्षा दीवार से जा भिड़ा।क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों भारी और ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय लोग लंबे समय से प्रशासन से सुमन नगर मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861