न्यूज़ फ्लैश
“निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में नो-एंट्री, डायवर्जन और पार्किंग का महाचक्रव्यूह! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें नया ट्रैफिक प्लान” “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को नमन: शिवालिक नगर में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, राजीव शर्मा बोले— देश कभी नहीं भूल सकता उनका सर्वोच्च बलिदान” “द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में योग और आरोग्य का महाकुंभ, डॉ. रुचिता उपाध्याय ने कर्मचारियों को सिखाए तनावमुक्त, स्वस्थ और सफल जीवन के गुर; योग से कार्यक्षमता, मानसिक संतुलन और आपसी समन्वय बढ़ाने का दिया संदेश” “वायरल लाठी-डंडा कांड में हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: पहले 3, अब दूसरे पक्ष के 3 आरोपी भी गिरफ्तार, SSP के सख्त निर्देश पर रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप” “पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रहार: युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से बूथ तक, बालेश्वर सिंह बोले- अब नहीं होने देंगे भविष्य से खिलवाड़” “कांवड़ और कुंभ से पहले हरिद्वार में एक्शन मोड में प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में रेलवे भूमि से हटाई गईं दर्जनों अवैध झुग्गियां”
Home » प्रेस वार्ता » “पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रहार: युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से बूथ तक, बालेश्वर सिंह बोले- अब नहीं होने देंगे भविष्य से खिलवाड़”

“पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रहार: युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से बूथ तक, बालेश्वर सिंह बोले- अब नहीं होने देंगे भविष्य से खिलवाड़”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 23 जून। लगातार प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस ने जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत बूथ स्तर तक युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा।

युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बालेश्वर सिंह ने कहा कि लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं सरकार की विफलता को उजागर कर रही हैं। वर्षों तक कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है और कई युवा मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

नकल विरोधी कानून भी साबित हो रहे नाकाम

बालेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए बनाए गए नकल विरोधी कानून भी पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द होने का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और देश के युवाओं की उम्मीद बनकर उभरे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का कब्जा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश के भविष्य की आधारशिला होती है, लेकिन आज शिक्षा व्यवस्था पर माफियाओं का कब्जा होता जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है।

आरक्षण और शिक्षा के मुद्दे पर भी सरकार घिरी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार घट रही है, जो भविष्य के लिए खतरे का संकेत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की आरक्षण व्यवस्था पर भी आघात कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

प्रेस वार्ता में सुनीता सिंह, विकास चंद्रा, कैलाश प्रधान, सत्यपाल शास्त्री, मोहन राणा, तीर्थपाल रवि, अशोक धींगान, यशवंत सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

58 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 2 2 5 0
Users Today : 0
Users Yesterday : 722

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में योग और आरोग्य का महाकुंभ, डॉ. रुचिता उपाध्याय ने कर्मचारियों को सिखाए तनावमुक्त, स्वस्थ और सफल जीवन के गुर; योग से कार्यक्षमता, मानसिक संतुलन और आपसी समन्वय बढ़ाने का दिया संदेश”

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 2 2 5 0
Users Today : 0
Users Yesterday : 722