न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर” BIG BREAKING:: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! 24 नए उप शिक्षा अधिकारियों की एंट्री, दूरस्थ क्षेत्रों में संभालेंगे कमान BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!” BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान
Home » सम्मान » BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”

BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को विकासखंड बहादराबाद के खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में वृद्धजनों के सम्मान एवं कल्याण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा और भेदभाव की रोकथाम तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज में बुजुर्गों को हमेशा से ज्ञान, अनुभव और परंपराओं का संरक्षक माना गया है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों का जीवन अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का स्रोत है। उनके अनुभवों से सीख लेकर युवा पीढ़ी बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकती है।

विधायक आदेश चौहान ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें, उनकी बातों को गंभीरता से सुनें और दैनिक जीवन में उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को केवल परिवार की जिम्मेदारी के रूप में नहीं, बल्कि समाज की महत्वपूर्ण धरोहर के रूप में देखे जाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वृद्धजनों से संबंधित जनपद के करीब 18 संगठनों एवं उनके सदस्यों ने प्रतिभाग किया। सामाजिक क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान सामाजिक संगठनों द्वारा वृद्धजनों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में राजकीय सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय, मक्खनपुर, भगवानपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब सराहा।

ALSO READ  "कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर खाकी का भव्य सम्मान, ‘बड़ा खाना’ में गूंजी तालियां—20 लाख से ज्यादा भोले सकुशल रेल से रवाना"

वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए विकासखंड परिसर में बहुउद्देशीय शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वृद्धजनों को उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री आदेश सैनी, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान, ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वृद्धजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 8 7 9
Users Today : 869
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 8 7 9
Users Today : 869
Users Yesterday : 861