न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक बदले चार्ज BIG BREAKING:: तमंचा दिखाकर लूट की दुकान सजाई, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों की ‘दुकान’ ही बंद कराई! बाइक-मोबाइल लूटकर बने थे हीरो, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित BIG BREAKING:: विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, त्रिवेंद्र रावत ने किया सड़क का उद्घाटन; ‘मन की बात’ भी सुनी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजा सनातन संस्कृति का शंखनाद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में सजा अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ
Home » प्रेस वार्ता » BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित

BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने प्रजापति समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की है। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मनिनवाल ने कहा कि माटी कला से जुड़े शिल्पकारों की समस्याओं को समझते हुए उनके रोजगार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि शिल्प कला में दक्ष कारीगरों को सोलर भट्टी योजना से जोड़ा जाए और कुंभकारों को बिजली के चाक उपलब्ध कराए जाएं। माटी कला से जुड़े लोगों को आधुनिक प्रशिक्षण और सुविधाएं देकर उनके पारंपरिक रोजगार को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने माटी कला बोर्ड को आयोग का दर्जा देने की भी मांग की।

ALSO READ  "पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रहार: युवाओं के हक की लड़ाई सड़क से बूथ तक, बालेश्वर सिंह बोले- अब नहीं होने देंगे भविष्य से खिलवाड़"

डॉ. मनिनवाल ने कहा कि कुंभकार समाज अति पिछड़ा वर्ग से संबंधित है और उसके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के बजाय राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा, जिला पंचायत और नगर निकायों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग उन्होंने उठाई।उन्होंने जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना फार्म में जाति का स्पष्ट कॉलम होना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की अपील की।प्रेसवार्ता में शिवकुमार, बालूराम, अतर सिंह, विनोद प्रजापति, राजाराम प्रजापति, राजेंद्र कश्यप सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमपाल त्यागी और मनोज सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 3 6 5
Users Today : 1182
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 3 6 5
Users Today : 1182
Users Yesterday : 1573