(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर लगातार जारी है। प्रदेश सरकार ने लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पीसीएस (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सरकार की ओर से तबादलों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।
इससे पहले भी शासन स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया था। अब एक बार फिर कई पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी कार्यों में तेजी लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
तबादलों की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी। लगातार दो दिनों से हो रहे इन बदलावों को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












































Users Today : 731
Users Yesterday : 844
