न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी, ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने फहराया ध्वज BIG BREAKING:: रीमा के खनन स्थलों पर डीएम अपूर्वा पांडे का छापा, नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख; CCTV और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: लोन क्लोजर के 1.44 लाख रुपये डकारकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कुरुक्षेत्र से दबोचा BIG BREAKING:: एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार में सघन चेकिंग अभियान, होटल लज्जा के पास बहादराबाद पुलिस ने की वाहनों की जांच BIG BREAKING:: प्रवासी उत्तराखण्डियों की ताकत से संवरेगा देवभूमि का भविष्य, CM धामी ने किया अपनी जड़ों और पैतृक गांवों से जुड़े रहने का आह्वान; 30 प्रवासियों की पहल को सराहा
Home » शोध » BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर!

BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय पक्षियों के गायन कला को वैज्ञानिक दृष्टि से समझाने वाले अग्रणी वैज्ञानिक व गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के पूर्व प्रोफेसर डॉ दिनेश भट्ट का रिव्यू आर्टिकल प्रतिष्ठित पत्रिका ‘जर्नल ऑफ़ वाइल्डलाइफ साइंस’ के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। शोध आर्टिकल में प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने भारतीय पक्षियों के गायन कला के विविध पहलुओं, गाने के तौर तरीके और परिस्थितियों को रेखांकित किया है।

प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने बताया कि अधिकांश भारतीय पक्षी बसंत ऋतु की सूर्योदय बेला में अपना गायन प्रारंभ करते हैं। कुछ प्रजातियां गोधूलि बेला में भी गाना गाती है। भारत में सबसे पहले गाने वाला पक्षी इंडियन चैट है जो ब्रह्म मुहूर्त से ही गाना प्रारंभ कर देता है। सुबह का शांत वातावरण पक्षियों को गाकर अपना संवाद दूर तक स्थापित करने मे सहूलियत देता है। प्रो. भट्ट ने बताया की नर पक्षी के गाने में जितनी मधुरता और लयबद्धता होगी या गानों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होगी तो मादा प्राय: इस नर के साथ प्रजनन हेतु जोड़ा बनाती है।

प्रोफेसर भट्ट ने जानकारी दी कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारतीय पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों में एक से लेकर 100 से अधिक गीत गाने की क्षमता है। युवा पक्षी प्रथम वर्ष में गीत अपने पिता से सीखते हैं क्योंकि अधिकांश पक्षियों में नर ही गाना गाता है। किंतु कुछ पक्षियों का गीत अनुवांशिक भी होता है। कुछ पक्षी प्रजाति गीतों की संख्या में हर साल परिवर्तन करती रहती है या गीतों की संख्या बढ़ा देती है, किंतु कुछ प्रजातियां सीमित गीतों को ही हर साल दोहराती रहती है।

प्रकाशित आर्टिकल के सह-लेखक व उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय जागरुकता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. विनय सेठी ने बताया कि बहुत से पक्षी जैसे पाइड बुश चैट प्रजनन काल के विभिन्न चरणों में अलग-अलग दर से गाना गाते हैं। इस प्रकार वे खास स्वर संकेत से दूसरे नर की बुरी नजर से अपनी मादा को बचाते हैं तथा प्रतिघात में बैठे शिकारी पक्षियों से अपने बच्चों की रक्षा करते हैं। कुछ पक्षी प्रजातियां गीतों के माध्यम से पड़ोसी व अजनबी के बीच पहचान कर सकती हैं।

डॉ. सेठी ने पक्षियों के रुचिकर पहलू को उजागर करते हुए बताया कि मनुष्यों की तरह पक्षियों में भी सोलो सोंग, जुगलबंदी और समूह गान गाने की परंपरा है जो मनुष्य के इस पृथ्वी पर आने से लाखों वर्ष पूर्व विकसित हो चुकी थी। इतना ही नहीं, कुछ प्रजातियां जैसे कोतवाल, लार्क, मैना पक्षी तो दूसरे पक्षियों के गाने की हूबहू नकल भी करते हैं, जिसे पक्षी जगत में मिमिक्री कहा जाता है।

डॉ. सेठी ने बताया कि भारत में पक्षियों की समृद्ध विविधता के बावजूद उनके संवाद के वैज्ञानिक अध्ययन अभी विभिन्न क्षेत्रों और शोध संस्थानों में बिखरे हुए थे। इस शोधपत्र में अब तक उपलब्ध वैज्ञानिक अध्ययनों को एक स्थान पर संकलित एवं विश्लेषित करते हुए भारतीय पक्षी विज्ञान में इस क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को सामने लाया गया है। इससे युवा शोधकर्ताओं, पक्षी वैज्ञानिकों, वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षण से जुड़े संस्थानों को पक्षी संवाद के क्षेत्र में नए अनुसंधान की दिशा निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 1 3 9
Users Today : 882
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 1 3 9
Users Today : 882
Users Yesterday : 831