न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जनगणना-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट! DM मयूर दीक्षित का बड़ा प्लान, 30 हजार नागरिक खुद करेंगे अपनी गणना, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की मुहिम BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी PAC में अनुशासन का दिखा दम! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर बैरकों से भोजनालय तक परखी व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद! BIG BREAKING:: PCS Transfer List: उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: तमंचा दिखाकर लूट की दुकान सजाई, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों की ‘दुकान’ ही बंद कराई! बाइक-मोबाइल लूटकर बने थे हीरो, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

BIG BREAKING:: तमंचा दिखाकर लूट की दुकान सजाई, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों की ‘दुकान’ ही बंद कराई! बाइक-मोबाइल लूटकर बने थे हीरो, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र में राहगीरों को अपना निशाना बनाने वाले खूंखार बदमाशों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा कस गया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूटपाट की इस सनसनीखेज वारदात का चंद दिनों में ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके साथियों की तलाश में दबिशें जारी हैं।

 

दिनांक 24 सितंबर 2026 को सिडकुल क्षेत्र के रानी रो नदी के पास दिनदहाड़े चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर पंकज कुमार (निवासी रोशनाबाद) की पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागकशी के आधार पर जाल बिछाकर दो आरोपियों—दीपक (निवासी फतेहपुर सिकरी, उत्तर प्रदेश) और आकाश उर्फ पहाड़ी (निवासी पौड़ी गढ़वाल)—को नवोदय स्कूल के पास पीठ मैदान से दबोच लिया।

पूछताछ में सामने आया कि ये शातिर अपराधी 23 सितंबर 2026 को थाना रायपुर (देहरादून) में हुए एक महिला के अपहरण के प्रयास के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए भागे थे और छिपते-छिपाते हरिद्वार पहुंचे थे।

शराब पीने के बाद दिया वारदात को अंजाम: हरिद्वार में पैसों की तंगी के चलते इन्होंने पेंटागन मॉल के पीछे नदी के किनारे बैठकर शराब पी और कच्चे रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार को तमंचे के बल पर लूट लिया।

ALSO READ  "ज्वालापुर में सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, सब्जी मंडी से गंग नहर पटरी तक चला पुलिस का सख्त अभियान, 22 हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 5500 रुपये का चालान वसूला गया"

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, एक आरसी, एक पर्स और ₹1,000 नगद बरामद किए हैं। फरार चल रहे अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल खुलासे में थानाध्यक्ष अजय शाह, व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट, उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा, उ.नि. अनिल बिष्ट, हे.कां. संजय और कां. मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 1 2
Users Today : 555
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 8 1 2
Users Today : 555
Users Yesterday : 831