न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » फेरबदल » BIG BREAKING:: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक बदले चार्ज

BIG BREAKING:: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक बदले चार्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनहित और शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश सिंह मेहरा की ओर से जारी आदेश के तहत चार राजस्व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है। आदेश के बाद कई क्षेत्रों के राजस्व उप निरीक्षकों के चार्ज बदल गए हैं।

आदेश के अनुसार तेलूराम को भगतनपुर आदिबदपुर उर्फ इक्कड़ क्षेत्र से स्थानांतरित कर बहादराबाद क्षेत्र में तैनाती दी गई है। उनका अतिरिक्त क्षेत्र भगतनपुर आदिबदपुर उर्फ इक्कड़ रहेगा। वहीं सुन्दर तोमर को बहादराबाद से हटाकर सहदेवपुर-सहवाजपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अतिरिक्त क्षेत्र के रूप में भगवानपुर-2 का दायित्व भी दिया गया है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन की नियुक्ति से प्रदेश में बढ़ी सियासी हलचल

इसी क्रम में नरेन्द्र मोहन का कार्यक्षेत्र सहदेवपुर-सहवाजपुर से बदलकर औरंगाबाद किया गया है। जबकि शिखा मलिक को औरंगाबाद से स्थानांतरित कर रोहालकी-किशनपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में कहा गया है कि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संबंधित राजस्व निरीक्षकों को चार्ज परिवर्तन के बाद नई चार्ज सूची की प्रतियां कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करना और जनहित के कार्यों में तेजी लाना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 4 3
Users Today : 417
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 4 3
Users Today : 417
Users Yesterday : 844