(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के तहत कई राज्यों के राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड तथा दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी दी गई है।
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में नए राज्यपालों के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।








































Users Today : 3
Users Yesterday : 1062






