न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नगला इमरती में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में तीन की मौत BIG BREAKING:: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक बदले चार्ज BIG BREAKING:: तमंचा दिखाकर लूट की दुकान सजाई, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों की ‘दुकान’ ही बंद कराई! बाइक-मोबाइल लूटकर बने थे हीरो, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित BIG BREAKING:: विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, त्रिवेंद्र रावत ने किया सड़क का उद्घाटन; ‘मन की बात’ भी सुनी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प
Home » हादसा » BIG BREAKING:: नगला इमरती में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में तीन की मौत

BIG BREAKING:: नगला इमरती में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत में तीन की मौत

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रविवार शाम नगला इमरती के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। करीब 4:30 बजे ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।

बताया गया कि ढंडेरा के मिलाप नगर निवासी परिवार ई-रिक्शा से लक्सर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। नगला इमरती के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां सड़क पर जा गिरीं।

मृतकों की पहचान दिलशाद (32) पुत्र आयूब, अरशद (30) पुत्र रईस अहमद और पांच वर्षीय उमर पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है। वहीं खातिजा (30), नाजमा, आयत (9), आरम (6), आनस (3) और अमायरा (3) घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया। नगला इमरती प्रधान एवं भाजपा नेता रवि राणा ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ  "हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा — स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 5 लोग घायल, चालक मौके से फरार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 5 6 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 5 6 4
Users Today : 1381
Users Yesterday : 1573