(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल, जनपद हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत मुल्की नगर, रावली महदूद में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ताला बंद करके मौके से फरार हो गया।
इस जघन्य अपराध में वांछित अभियुक्त: रजत पुत्र सतपाल, निवासी ग्राम सहदेवपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार है।
उक्त आरोपी पर ₹5,000/- का ईनाम घोषित किया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त हो, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर तत्काल संपर्क कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
संपर्क सूत्र:
1. थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार – 9411112516
2. कंट्रोल रूम, हरिद्वार – 9411112973
3. विवेचक अधिकारी – 9045181917








































Users Today : 296
Users Yesterday : 1042






