न्यूज़ फ्लैश
“डॉक्टर्स डे विशेष: हरिद्वार के स्वास्थ्य जगत का भरोसेमंद चेहरा बने डॉ. कुमार प्रशांत, सेवा और समर्पण से जीत रहे हजारों मरीजों का दिल” “अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश” “बहादराबाद में SBI के 71वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर बोले— डिजिटल बैंकिंग अपनाइए, हर सुविधा अब आपकी उंगलियों पर!” “हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई”
Home » कार्यवाही » सुद्धोवाला जेल से चला संगठित अपराध का खुलासा: तपोवन हत्याकांड में गैंगस्टर और शूटर्स की साजिश बेनकाब

सुद्धोवाला जेल से चला संगठित अपराध का खुलासा: तपोवन हत्याकांड में गैंगस्टर और शूटर्स की साजिश बेनकाब

(शहजाद अली हरिद्वार)टिहरी: डैक्कन वैली, तपोवन में हाईड आउट कैफे और जीवन उत्सव रिज़ॉर्ट के संचालक नितिन देव की गोली मारकर हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह हत्या जेल में बंद गैंगस्टर विपिन नैय्यर द्वारा रची गई साजिश का नतीजा थी, जिसमें रामवीर सिंह जैसे कुख्यात अपराधियों और बिहार निवासी सुपारी किलर बिमलेश उर्फ विकास की अहम भूमिका रही।

हत्या की साजिश देहरादून की सुद्धोवाला जेल में रची गई, जहां विपिन नैय्यर ने नितिन द्वारा उसके खिलाफ की गई सख्त कानूनी कार्रवाई का बदला लेने की ठान ली। जमानत पर छूटने के बाद उसने दिल्ली और ऋषिकेश में बिमलेश से मिलकर योजना को अंतिम रूप दिया और दो शूटर्स को डैक्कन वैली के एक फ्लैट में फर्जी आईडी पर ठहराया।

शूटरों ने कई दिनों तक नितिन की रेकी की और फिर उसकी हत्या कर दी। टिहरी पुलिस की तेज़ और समन्वित कार्रवाई से 16 मई 2025 को मुख्य आरोपी बिमलेश को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने पूरी साजिश और अन्य अपराधियों की संलिप्तता कबूल की।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने टिहरी पुलिस को ₹50,000 के नकद इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की। फरार शूटरों की गिरफ्तारी के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 8 5 6
Users Today : 1473
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 8 5 6
Users Today : 1473
Users Yesterday : 3383