न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » मुलाकात » “पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधा पर बड़ा फोकस: त्रिवेंद्र रावत ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की अहम मुलाकात, वेलमेड अस्पताल को ECHS में शामिल करने की उठाई जोरदार मांग”

“पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधा पर बड़ा फोकस: त्रिवेंद्र रावत ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की अहम मुलाकात, वेलमेड अस्पताल को ECHS में शामिल करने की उठाई जोरदार मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान सांसद त्रिवेंद्र रावत ने देहरादून के क्लेमनटाउन एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निवासरत पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की चिकित्सा सुविधा के विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रक्षामंत्री को अवगत कराया कि देहरादून स्थित वेलमेड अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त है, जहाँ कैंसर सहित अनेक गंभीर रोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि पूर्व सैनिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वेलमेड अस्पताल, देहरादून को ईसीएचएस योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार हेतु सूचीबद्ध किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए जाएँ।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने 130 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण) की दो कंपनियों एवं बटालियन मुख्यालय को जनपद पिथौरागढ़ से अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर भी पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। इस संबंध में अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ द्वारा प्रेषित पत्र भी उन्होंने रक्षामंत्री को सौंपा और सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान, सुरक्षा और उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित करना राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 0 5
Users Today : 251
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 1 0 5
Users Today : 251
Users Yesterday : 1042