न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » मुलाकात » “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल”

“बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद स्थित जय मैक्सवेल अस्पताल में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरिद्वार के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक पहुंचे। उनके आगमन पर अस्पताल प्रशासन एवं स्टाफ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सम्मान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक का भी सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की भूमिका भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम है और जय मैक्सवेल अस्पताल इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है और इस प्रकार के संस्थान आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संस्थान को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर, स्टाफ एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ALSO READ  “दिल्ली में धामी-मोदी मुलाकात: उत्तराखण्ड के विकास को मिली रफ्तार, एक्सप्रेस-वे से लेकर कुम्भ-2027 तक बड़े प्रोजेक्ट्स पर बनी रणनीति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 7
Users Today : 384
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 7
Users Today : 384
Users Yesterday : 1033