न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में 20 अप्रैल 2026 की रात्रि थाना बुग्गावाला क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान खनन सामग्री से भरे वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 4 डम्परों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सीज कर दिया गया।

सीज किए गए डम्परों के नंबर HR58 C 2587, HR58 D 7642, HR58 C 3640 और HR58 D 9317 हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

इस अभियान में उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट, हेड कांस्टेबल कुश यादव और कांस्टेबल रवींद्र भंडारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ALSO READ  बहादराबाद पुलिस ने 18 साल के ट्रैक्टर चोर को चोरी किए महेन्द्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर समेत दबोचा। SSP के निर्देश पर गठित टीम ने अन्नपूर्णा ढाबा के पास दी दबिश। आरोपी ने कबूला- आर्थिक तंगी के चलते बनाया था चोरी का प्लान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861