न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » बहादराबाद पुलिस ने 18 साल के ट्रैक्टर चोर को चोरी किए महेन्द्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर समेत दबोचा। SSP के निर्देश पर गठित टीम ने अन्नपूर्णा ढाबा के पास दी दबिश। आरोपी ने कबूला- आर्थिक तंगी के चलते बनाया था चोरी का प्लान।

बहादराबाद पुलिस ने 18 साल के ट्रैक्टर चोर को चोरी किए महेन्द्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर समेत दबोचा। SSP के निर्देश पर गठित टीम ने अन्नपूर्णा ढाबा के पास दी दबिश। आरोपी ने कबूला- आर्थिक तंगी के चलते बनाया था चोरी का प्लान।

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।थाना बहादराबाद पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 03 सितम्बर 2025 को ग्राम रोहालकी किशनपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने अपने महेन्द्रा 575 DI XP PLUS ट्रैक्टर (संख्या यूके 08 ए एक्स 6980) की चोरी की तहरीर थाना बहादराबाद में दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मु0अ0स0 347/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में उ0नि0 अमित नौटियाल की अगुवाई में टीम गठित की गई।टीम ने सुरागरसी व मुखबिर की मदद से 04 सितम्बर को अन्नपूर्णा ढाबा, बहादराबाद के पास से अभियुक्त आजम पुत्र रईस निवासी दादूपुर गोविन्दपुर थाना रानीपुर हरिद्वार (उम्र 18 वर्ष) को चोरी किए गए ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने आर्थिक तंगी के कारण चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वह अब तक छोटी-मोटी चोरी करता था लेकिन पहली बार बड़ा अपराध करने की सोची थी। पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पुलिस टीम – उ0नि0 अमित नौटियाल, उ0नि0 विजय प्रकाश, कानि. मनोज रतूड़ी व कानि. माहेश्वर।

ALSO READ  हर की पैड़ी पर बवाल: यात्रियों-दुकानदारों की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने चलाया ऑपरेशन 'लगाम'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496