न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » हादसा » मंगलौर में बड़ा हादसा: हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की उठी जोरदार मांग, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाया

मंगलौर में बड़ा हादसा: हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की उठी जोरदार मांग, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाया

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर में रविवार की शाम हुए सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। नजरपूरा निवासी 23 वर्षीय अंकित पुत्र मयंक बाइक से मंगलौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शराब के ठेके के पास पहुंचा, तभी हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन आक्रोशित भीड़ किसी भी तरह से मानने को तैयार नहीं थी। स्थिति को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी शांति कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और शांति बनाए रखने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है और परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल बना हुआ है।

ALSO READ  "उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा: सतपाल महाराज के काफिले पर पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, चकनाचूर हुआ गाड़ी का शीशा, बाल-बाल बचे मंत्री और पूर्व मंत्री अमृता रावत"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496