न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » बैठक » “जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस”

“जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनपद में संचालित विकास योजनाओं की एनआईसी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की।इस अवसर पर मेयर नगर निगम किरण जैसल,जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मौजूद रहे।

बैठक की समीक्षा करते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने जनपद में एलपीजी गैस समस्या के निराकरण के लिए सभी आश्रमों, धर्मशालाओं एवं होटलों में पीएनजी गैस कनेक्शन प्राथमिकता से लगाए जाने के लिए प्रबन्धक एचएनजीपीएल (पीएनजी) को दिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार से कोई विलंब नहीं होना चाहिए,यदि कॉन्ट्रैक्टर एवं कार्मिकों की कमी है तो उसे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को शीघ्रता से पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध हो सके।

उन्होंने सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों की समीक्षा के दौरान परियोजना प्रबन्धक नमामि गंगे मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि नगर क्षेत्रांतर्गत सीवरेज के लिए जो भी कार्य किए जा रहे है

तथा सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को माह जून तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीवरेज कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए ओर अधिक श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिए,जिससे कि कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके।

उन्होंने 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को दिव्य,भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से कुंभ मेले को संचालित करने के लिए,जिस विभाग की ओर से जो भी कार्य एवं व्यवस्था की जा रही है

उन्हें समय से पूर्ण कर ली जाए,इसमें सभी अधिकारी आपसे समन्वय के साथ धरातल कर कार्य करे।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि अंडर ग्राउंड लाइन विद्युत लाइनों का कार्य शीघ्रता से किया जाए तथा जहा सिंगल लाइन है वहां डबल लाइन डालने के निर्देश दिए

ALSO READ  "SP निशा यादव का बड़ा एक्शन प्लान! कांवड़ मेले में जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए सिडकुल कंपनियों के साथ बनाई हाई-लेवल रणनीति"

इसके साथ अभी आश्रमों एवं अखाड़ों को भी इंटर लेन लाइन से जोड़ने के भी निर्देश दिए ताकि कुंभ मेला क्षेत्रांतर्गत विद्युत व्यवस्था सुचारू रहे।

उन्होंने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे है,

उन कार्यों को तत्परता से करे जिससे कि यातायात बाधित न हो एवं किसी भी क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, जो भी कार्य किए जा रहे है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनाश्चित करे।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री को आश्वस्त किया है

कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है,उनका संबंधित विभागों के अधिकारियों से अनुपालन सुनाश्चित कराया जाएगा।

बैठक में मेयर नगर निगम श्रीमती किरण जैसल,सुशील त्यागी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती,एसएलओ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 5 3
Users Today : 780
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 5 3
Users Today : 780
Users Yesterday : 786