न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खड़गे प्रकरण पर गरजी कांग्रेस: रुड़की में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर से मचा सियासी बवाल BIG BREAKING:शिक्षक दिवस पर हरिद्वार में हरियाली का महाअभियान! “एक पेड़ गुरु के नाम” से गूंजेंगे विद्यालय, 15 सितंबर तक मिशन मोड में होगा पौधारोपण BIG BREAKING:मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव की खास मुलाकात, योग-आयुर्वेद से लेकर उत्तराखंड के विकास तक बनी बड़ी रणनीति! BIG Breaking:वंदना कटारिया स्टेडियम में गूंजा हॉकी का जोश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज—मिश्रा बोले, खेलों से युवाओं को मिलती है नई दिशा BIG BREAKING:उत्तराखंड में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बिना मान्यता चल रहे 4 मदरसे सील, बाजपुर में मचा हड़कंप BIG BREAKING:धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बंधी राखी, अहमदाबाद से फिर पहुंचा बहन का प्यार—धनगौरी ने सीएम धामी को भेजी भावुक राखी
Home » बैठक » “SP निशा यादव का बड़ा एक्शन प्लान! कांवड़ मेले में जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए सिडकुल कंपनियों के साथ बनाई हाई-लेवल रणनीति”

“SP निशा यादव का बड़ा एक्शन प्लान! कांवड़ मेले में जाम और अव्यवस्था रोकने के लिए सिडकुल कंपनियों के साथ बनाई हाई-लेवल रणनीति”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध) सुश्री निशा यादव ने की।बैठक में कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, औद्योगिक गतिविधियों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करने तथा पुलिस और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।एसपी यातायात सुश्री निशा यादव ने सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि मेले के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात प्लान का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए। उन्होंने मालवाहक वाहनों के संचालन, कर्मचारियों के आवागमन, आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति और औद्योगिक इकाइयों के नियमित संचालन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सतत समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि यातायात व्यवस्था या औद्योगिक संचालन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका त्वरित समाधान पुलिस और कंपनियों के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे कांवड़ मेले के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें।

सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हरिद्वार पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करने तथा प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान उद्योगों और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों।बैठक में सीओ यातायात बिपेन्द्र सिंह, निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार सहित सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाया जाएगा।

ALSO READ  मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से पहले सीएम धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा, बच्चों के समग्र विकास पर विशेष जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 8 6 6
Users Today : 34
Users Yesterday : 694
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 8 8 6 6
Users Today : 34
Users Yesterday : 694