न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » निर्देश » “हरिद्वार पंचायत विभाग में नए कप्तान की एंट्री! डीपीआरओ मोहम्मद मुस्तफा खान ने संभाला पदभार, पहली ही बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

“हरिद्वार पंचायत विभाग में नए कप्तान की एंट्री! डीपीआरओ मोहम्मद मुस्तफा खान ने संभाला पदभार, पहली ही बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: जनपद टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित होकर आए जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा खान ने हरिद्वार में जिला पंचायत राज अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, पेयजल, मनरेगा, पंचायत भवनों के रखरखाव और विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभिलेखों को अद्यतन रखने, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की जानकारी साझा की, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ALSO READ  “पौड़ी में प्यास पर वार: गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा एक्शन—25 लाख जारी, 3 दिन में जनरेटर लगाओ, पानी-गैस संकट पर सख्त निर्देश!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 2
Users Today : 46
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 7 2
Users Today : 46
Users Yesterday : 1035