न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » निरीक्षण » “कुम्भ-2027 की मेगा तैयारी! ऐतिहासिक झण्डा चौक का होगा भव्य कायाकल्प, बदलेगी कनखल की पूरी तस्वीर”

“कुम्भ-2027 की मेगा तैयारी! ऐतिहासिक झण्डा चौक का होगा भव्य कायाकल्प, बदलेगी कनखल की पूरी तस्वीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार के पौराणिक क्षेत्र कनखल स्थित ऐतिहासिक झण्डा चौक का सुधार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मेला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारूप तैयार कर स्थानीय नागरिकों एवं हितधारकों के सुझावों के अनुरूप इसे शीघ्र धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में मेला प्रशासन के अधिकारियों एवं अभियंताओं की टीम ने शनिवार को झण्डा चौक का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित योजना पर विस्तृत चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कनखल की धार्मिक पहचान तथा झण्डा चौक के महत्व व गरिमा के अनुरूप संवार कर यहां पर यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए चौराहे का चौड़ीकरण, पैदल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं तथा आधुनिक यातायात प्रबंधन के उपाय किए जाएंगे। साथ ही पूरे क्षेत्र का आकर्षक सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों से प्राप्त सुझावों पर भी विस्तार से विचार किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐतिहासिक ध्वज स्तंभ को चौराहे के केंद्र में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे बिजली के खंभों एवं अन्य छोटी संरचनाओं को हटाकर उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती ने आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को पूरे क्षेत्र के समग्र सौंदर्यीकरण तथा आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के सहयोग और सुझावों के आधार पर इस योजना को शीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा।

ALSO READ  “थाने में फरियादियों से नम्र व्यवहार करें, शस्त्र अभ्यास भी रखें दुरुस्त” — सालाना निरीक्षण में एसएसपी नवनीत सिंह का सख्त संदेश, रजिस्टर अपडेट से लेकर मालखाने तक कसी कमान

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, भाजपा नेता हिमांशु राजपूत, अनिमेष शर्मा सहित कनखल क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यदायी संस्था पीआईयू (लोक निर्माण विभाग) के अभियंता सरीन कुमार तथा मेला अधिष्ठान की टेक्निकल सेल के अभियंता अतुल शांडिल्य भी बैठक में मौजूद रहे।

श्रीयंत्र टापू में निर्माण कार्यों की समीक्षा

अपर मेलाधिकारी ने इसके उपरांत श्रीयंत्र टापू क्षेत्र का निरीक्षण कर कुम्भ मेला मद से संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने मायापुर स्केप चैनल पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रवेश कुमार एवं सी.एल. भारती ने बताया कि विद्युत लाइन के सफलतापूर्वक शिफ्ट होने के बाद नदी के दूसरे छोर पर आई-वेल फाउंडेशन का निर्माण कार्य अब पूरी गति से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पुल निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930