न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निर्देश » “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान”

“जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज कैनाल रोड रुड़की स्थित कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) पर क्षेत्र की जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को सुना।

प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु कड़े निर्देश जारी किए।

उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गर्मी में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जाएं। ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारियों से कहा गया है

कि जहां पर भी बिजली फाल्ट की सूचना मिलती है तो वहां पर तुरंत मौके पर जाकर बिजली की लाइन को दुरुस्त किया जाए। बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए।

कुछ शिकायत तो प्रसंज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने तहसील और चकबंदी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह फरियादियों की समस्याओं को का तेजी से निस्तारण करें, उन्हें तहसील मुख्यालय पर चक्कर काटने को मजबूत न करें।

समय से ऑफिस पहुंच जाए और ड्यूटी टाइम पूरा होने पर ही ऑफिस को छोड़ जाए। देर से आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

। उन्होंने कहा है कि कुछ मामले ऐसे आ रहे हैं, जिसमें फरियादी मुख्यालय पर खड़े होकर काफी काफी देर तक अधिकारी और कर्मचारियों की इंतजार कर रहे हैं।

ऐसी शिकायत नहीं आनी चाहिए। सरकारी कार्यालय में पहुंच रहे फरियादियों के बैठने और उन्हें पानी पिलाने की व्यवस्था जरूर की जाएं। हर सरकारी कार्यालय की पेयजल टंकी पूरी ठीक होनी चाहि।

ALSO READ  "जिलाधिकारी के निर्देश पर नवोदय नगर में चला “मेरा नगर, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान — स्वच्छता ही सेवा के तहत वार्ड–13 में उमड़ा जनसहयोग, 100 किलो प्लास्टिक कचरा हटाया"

ऐसा नहीं कि फरियादी पानी के लिए भट्कता रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में जन-हितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

” कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने निर्माणाधीन सोलानी नदी के पुल का निर्माण कार्य और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्माण एजेंसी से कहा है कि पुल निर्माण की क्वालिटी बहुत ही अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ने कहा है की कुंभ 2027 से पहले ही सोलानी नदी के नए पुल से यातायात शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861