न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिलाधिकारी के निर्देश पर कुट्टू के आटे की ‘खुली बिक्री’ पर ब्रेक, नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग ने कहा—पैक्ड बेचो, बिल रखो, वरना होगी कार्रवाई! BIG BREAKING:: खटीमा में ‘आंगन मिलन’ से धामी का बड़ा संदेश—हर आंगन तक पहुंचे सेवा, स्नेह और संवाद, कुपोषण के खिलाफ सरकार का ‘विकल्परहित’ संकल्प BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!
Home » खेल » BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!

BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल विधा की प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया।

1. अंडर-14 बालिका: पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को 2-0 से पराजित किया।

2. अंडर-14 बालिका: देहरादून ने अल्मोड़ा को 2-0 से हराया।

3. अंडर-14 बालिका: नैनीताल ने चमोली को 2-1 से पराजित किया।

4. अंडर-19 बालिका: टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को 4-0 से हराया।

5. अंडर-19 बालिका: पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया।

6. अंडर-19 बालिका: देहरादून ने हरिद्वार को 3-0 से हराया ।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपने-अपने जनपद का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा सहित खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में सुमित एवं मुदस्सीम उपस्थित रहे।

ALSO READ  "खेल में जीत से पहले जरूरी है संस्कार—शुद्ध व्यवहार ही बनाता है खिलाड़ी को ‘उत्तम खिलाड़ी’'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 6 4
Users Today : 210
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 6 4
Users Today : 210
Users Yesterday : 1042