(शहजाद अली हरिद्वार)मसूरी। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में SDRF ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पर्यटन नगरी मसूरी में SDRF की एक नई पोस्ट का शुभारंभ किया गया है।
19 नवंबर 2026 को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने विधिवत रूप से नई पोस्ट का उद्घाटन किया। इस पोस्ट की स्थापना से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के दौरान SDRF की पहुंच पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी।
नई पोस्ट के शुभारंभ के बाद सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने वहां तैनात जवानों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, मूलभूत व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जवानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सेनानायक ने आपदा के दौरान SDRF की कार्यक्षमता और तत्परता को परखने के लिए रेस्क्यू अभियानों में टीम के रिस्पॉन्स टाइम का भी जायजा लिया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या आपातकालीन सूचना मिलने पर टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचे और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, जहां प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मजबूत आपदा प्रबंधन व्यवस्था बेहद जरूरी है।
प्रदेश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर SDRF की तैनाती का मुख्य उद्देश्य जरूरत के समय आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और जनसुरक्षा को मजबूत करना है।

मसूरी में SDRF की नई पोस्ट स्थापित होने से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, उपनिरीक्षक गब्बर सिंह सहित SDRF के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।










































Users Today : 568
Users Yesterday : 798
