न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर को दिलाई ₹80 करोड़ की सीवर परियोजना की सौगात, 35 किलोमीटर लाइन का निर्माण शुरू BIG BREAKING:: 2027 के रण के लिए युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! रानीपुर में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज, भाजपा को घेरने की बनी रणनीति BIG BREAKING:: सिडकुल की सड़कों को समझ लिया था पार्किंग का अड्डा! परिवहन विभाग ने 45 भारी वाहनों का काटा चालान, ब्लैकलिस्ट कर सिखाया सबक! BIG BREAKING:: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की भेंट से दिलाई उत्तराखंड की खास पहचान BIG BREAKING:: योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, बोले– माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में

BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की । शिक्षा नगरी रुड़की में देह व्यापार का अवैध धंधा जोरों पर है।खासतौर पर रोडवेज बस स्टैंड और उसके आसपास का क्षेत्र इन दिनों अनैतिक गतिविधियों का केंद्र बने हुआ है।

हालांकि पुलिस प्रशासन की भी इस अनैतिक कार्यों पर कड़ी नजर है।सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापा मारा और मौके से तीन महिलाओं सहित एक होमगार्ड को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार रूड़की रोडवेज बस स्टैंड से लेकर शताब्दी द्वार तक के क्षेत्र में हर दिन सुबह सवेरे से ही संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही शुरू हो जाती है।ये महिलाएं राहगीरों और यात्रियों को अपने जाल में फंसाने के लिए इशारा कर बुलाती हैं।

इस पूरे नेटवर्क में कुछ स्थानीय ई-रिक्शा चालकों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है,जो ग्राहकों को इन महिलाओं तक पहुंचाने और सुरक्षित ठिकानों (होटलों) तक ले जाने में मदद करते हैं।

देर शाम सूचना के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में दबिश दी।अचानक हुई इस छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया।पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक होमगार्ड जवान को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सभी आरोपियों को लेकर सिविल लाइन कोतवाली लाई,जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।गौरतलब है कि सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ पहले भी कई बार अभियान चलाकर महिलाओं और दलालों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ALSO READ  "कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 43 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 9 बिना लाइसेंस ढाबों को नोटिस, 6 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे"

हालांकि,जमानत पर बाहर आने के बाद ये लोग फिर से इसी धंधे में सक्रिय हो जाते हैं।पुलिस का खौफ ना होने के कारण नगर का माहौल खराब हो रहा है,जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए इस पूरे सिंडिकेट,होटल संचालकों और इसमें शामिल ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 1 6 8
Users Today : 11
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 1 6 8
Users Today : 11
Users Yesterday : 930