न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान BIG BREAKING:: हरिद्वार में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » हादसा » BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान

BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में देर रात ओवरलोड गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे खड़ी दो कारें ट्रक और गन्नों के भारी ढेर के नीचे दब गईं।

एक कार पूरी तरह गन्नों में छिप गई, जबकि दूसरी कार का पिछला हिस्सा ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दोनों कारों में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, घटना प्रेमनगर तिराहे के पास होटल जान्हवी डेल के सामने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार से एक परिवार हरिद्वार में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था।

परिवार के सदस्यों ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी और किसी काम से चले गए थे। इसी दौरान गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही कनखल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान ट्रक के नीचे दबे गन्नों को हटवाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कारों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सर्विस रोड पर यातायात सुचारू कराया गया।

एसएसआई अनुज सिंह के मुताबिक, हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  वीडियो बनवाते-बनवाते जिंदगी हार गया: हरिद्वार गंगनहर में नहाते वक्त डूबा युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 6 9 6
Users Today : 469
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 6 9 6
Users Today : 469
Users Yesterday : 613