न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Home » हादसा » वीडियो बनवाते-बनवाते जिंदगी हार गया: हरिद्वार गंगनहर में नहाते वक्त डूबा युवक

वीडियो बनवाते-बनवाते जिंदगी हार गया: हरिद्वार गंगनहर में नहाते वक्त डूबा युवक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में गंगनहर में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सहारनपुर से दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक का दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। नहाने के लिए युवक रेलिंग पार कर गहराई में उतर गया था, जहां तेज बहाव ने उसे बहा लिया।मृतक की पहचान विकास (40), पुत्र रामचंद्र, निवासी पंजाबी बाग, सहारनपुर के रूप में हुई है। विकास अपने तीन दोस्तों प्रमोद कुमार, सागर और विवेक त्यागी के साथ रविवार को हरिद्वार घूमने आया था। सभी ने गोविंदपुरी गंगनहर घाट पर स्नान करने का कार्यक्रम बनाया।नहाते समय विकास रेलिंग पार कर नहर की गहराई में चला गया। इसी दौरान उसका एक दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। अचानक विकास बहाव में संतुलन खो बैठा और कुछ ही क्षणों में तेज धाराओं में बह गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। युवक का शव अगली सुबह पथरी पावर हाउस के पास बरामद हुआ।

यह हादसा एक बार फिर गंगा व नहर में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दे गया है। प्रशासन लगातार गहराई वाले क्षेत्रों में न उतरने और रेलिंग पार न करने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है।

Share This
ALSO READ  जियारत के लिए कलियर दरगाह पहुंचे अलीगढ़ के दो सगे भाइयों की बावनदरा कुंड में डूबने से दर्दनाक मौत, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों और गोताखोरों ने निकाले शव, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार और शव लेकर लौटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 2 2
Users Today : 779
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 2 2
Users Today : 779
Users Yesterday : 886