न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री
Home » कमान » BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान

BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान

(शहजाद अली हरिद्वार)चमोली। जनपद चमोली में प्रशासनिक व्यवस्था को नई जिम्मेदारी मिली है। दीपक रामचंद्र शेट ने जनपद के 31वें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, नारायण सिंह नबियाल ने जनपद के 18वें अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। दोनों अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जनपद में प्रशासनिक कार्यों को गति देने की दिशा में नई शुरुआत हुई है।

मुख्य विकास अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट इससे पूर्व संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रशासनिक कार्यों का अनुभव रखने वाले शेट अब चमोली जनपद में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल इससे पूर्व जनपद बागेश्वर में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। अब उन्होंने चमोली में 18वें अपर जिलाधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

दोनों अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। खासकर विकास कार्यों की निगरानी, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

जनपदवासियों को उम्मीद है कि नए अधिकारी अपनी प्रशासनिक दक्षता और अनुभव के आधार पर विकास कार्यों को गति देने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देंगे।

ALSO READ  "हरिद्वार में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की नई कमान! विनीत गौड़ बने अध्यक्ष, सुशील सती महामंत्री; कर्मचारी हितों की लड़ाई का किया बड़ा ऐलान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 4 6 8
Users Today : 241
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 4 6 8
Users Today : 241
Users Yesterday : 613