(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन (शाखा-हरिद्वार) की एक विशेष बैठक होटल सिद्धार्थ, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जनपद कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व कार्यकारिणी का निर्धारित कार्यकाल एवं विस्तारित अवधि (माह फरवरी 2026) पूर्ण हो जाने पर इस चुनाव का आयोजन किया गया। मनोनीत चुनाव अधिकारी मदन पाल सैनी (सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत) तथा सहायक चुनाव अधिकारी रघुवीर सिंह चौहान (पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) की देखरेख में मतदान व मनोनयन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन अधिकारियों को पूर्ण अधिकार प्रदान किए गए। इसमें संरक्षक शंकर दीप सैनी,जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गौड़
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष विशाल चौहान महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विमला बिष्ट,सुश्री पौशाली
जिला महामंत्री सुशील कुमार सती,कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी, संगठन मंत्री हिमांशु शर्मा, प्रचार मंत्री श्री प्रशांत चौहान
10 सोशल मीडिया प्रभारी मोहित मिश्रा, विधिक सलाहकार अनुज कुमार,लेखा परीक्षक सुंदर लाल,प्रवक्ता अनुराग दत्त,प्रांतीय प्रतिनिधि अनुराग चौहान व गौरव शर्मा को नियुक्त कि य गया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र में आ रही विभिन्न विभागीय व्यावहारिक व प्रशासनिक समस्याओं को प्रमुखता से पटल पर रखा। कर्मचारियों ने अपनी कार्य-परिस्थितियों, सेवा संबंधी अड़चनों और नियमित प्रशासनिक प्रक्रियाओं में हो रहे विलंब पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन के समक्ष अपने विचार साझा किए।
अध्यक्ष व महामंत्री का संबोधन: “शोषण के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता” नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विनीत कुमार गौड़ एवं जिला महामंत्री सुशील कुमार सती ने संयुक्त रूप से सभी सदस्यों एवं चुनाव समिति का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में आश्वस्त किया कि संगठन अपने प्रत्येक साथी कर्मचारी के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से संकल्पबद्ध है। किसी भी परिस्थिति में, किसी भी स्तर पर हमारे किसी साथी का उत्पीड़न या मानसिक/प्रशासनिक शोषण कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारी हित सर्वोपरि हैं और उनके न्यायसंगत अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव ढाल बनकर खड़ा रहेगा। कर्मचारियों द्वारा उठाए गए प्रमुख सेवा संबंधी विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनपद नेतृत्व ने आश्वस्त किया कि संवर्ग के लंबे समय से लंबित एसीपी लाभों एवं सेवा स्थायीकरण जैसे अति-महत्वपूर्ण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इन न्यायसंगत मांगों को लेकर शीघ्र ही उच्च अधिकारियों एवं शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण का ठोस प्रयास किया जाएगा।




































Users Today : 233
Users Yesterday : 831
