न्यूज़ फ्लैश
“Haridwar में ‘लखपति दीदियों’ का भव्य सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा ने 31 महिलाओं को किया सम्मानित” “कांवड़ यात्रा से पहले Roorkee में बड़ा मंथन! व्यापारियों और सेवा संस्थाओं के सुझावों पर जेएम का बड़ा ऐलान” “HARIDWAR: पथरेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में जांच तेज” “महाकुंभ-2027 की मेगा तैयारी! हरिद्वार में 208 पुलिसकर्मियों को मिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण” “25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त अल्टीमेटम!” “कांवड़ मेले से पहले उत्तराखंड–यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा का मेगा प्लान, वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर दिए बड़े निर्देश”
Home » संवाद » “हरिद्वार में धामी का मेगा संवाद! किसानों से सीधी बात, भाजपा ने तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत”

“हरिद्वार में धामी का मेगा संवाद! किसानों से सीधी बात, भाजपा ने तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में जिला बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर आयोजित होने वाले आम उत्सव और किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाना रहा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं के आम उत्सव में सम्मिलित होंगे। हरिद्वार में इस प्रकार का विशाल आयोजन पहली बार होने जा रहा है। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके समर्पण का उत्सव है। मुख्यमंत्री हमेशा से कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं और इसी भावना के साथ वे सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि आम उत्सव के माध्यम से मुख्यमंत्री न केवल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में जुट जाएं।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, रितु ठाकुर, अमरीश सैनी, प्रीति गुप्ता, सीमा चौहान, धर्मेंद्र चौहान, एजाज हसन, अरविंद कुशवाहा, राजीव भट्ट,लोकेश पाल, कमल प्रधान, राकेश सैनी, सुशील पवार, रीता सैनी, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर,मनोज शर्मा, बिन्दर पाल, शिवम त्यागी , अंकुर पालीवाल,देवेश वर्मा,अनुज त्यागी,प्रमिला, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 4 9 1 7
Users Today : 238
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 4 9 1 7
Users Today : 238
Users Yesterday : 831