न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मुलाकात » “डीजीपी से विधायक फुरकान अहमद की बड़ी मुलाकात! कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मस्जिदों के लाउडस्पीकर मुद्दे पर हुई अहम चर्चा, पुलिस ने दिए कड़े इंतज़ाम के भरोसे”

“डीजीपी से विधायक फुरकान अहमद की बड़ी मुलाकात! कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और मस्जिदों के लाउडस्पीकर मुद्दे पर हुई अहम चर्चा, पुलिस ने दिए कड़े इंतज़ाम के भरोसे”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पिरान कलियर से विधायक फुरकान अहमद और उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रदेश की कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था तथा मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

विधायक ने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों से जुड़े विषय पर भी डीजीपी से चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतुलित और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से सभी समुदायों के बीच विश्वास और समन्वय बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया।

विधायक फुरकान अहमद ने बताया कि डीजीपी दीपम सेठ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। साथ ही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ALSO READ  “विकास की रफ्तार को मिला नया संबल: शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, जनसमस्याओं व जनकल्याण पर हुई सार्थक चर्चा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 4 7
Users Today : 0
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 4 7
Users Today : 0
Users Yesterday : 930