न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता

BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त दायित्व युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी परिषद के महत्व और उसकी संगठनात्मक भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र हित, सामाजिक सरोकारों और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करती रही है। संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन की मूल भावना और उद्देश्यों के अनुरूप छात्र-छात्राओं के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से सुनिश्चित होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की तथा छात्र-छात्राओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने युवाओं से ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का समय तेजी से बदल रहा है। तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल माध्यमों, रोजगार के नए अवसरों और वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों के बीच युवाओं के लिए स्वयं को निरंतर अपडेट रखना आवश्यक है। युवा जितना अधिक स्वयं को अपडेट रखेंगे, उतना ही उनका व्यक्तिगत विकास होगा और उनकी क्षमताओं का लाभ संगठन तथा समाज को भी मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र जीवन केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व, संवाद, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी सीखने का भी महत्वपूर्ण समय है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

ALSO READ  रानीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे छात्र-छात्राओं के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपने व्यवहार एवं कार्यों से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए छात्रहितों से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 4 6 8
Users Today : 241
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 4 6 8
Users Today : 241
Users Yesterday : 613