न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » मुलाकात » रानीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात

रानीपुर विधानसभा की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर  पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री राजबीर चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों की धीमी गति, जलभराव, बिजली, स्वास्थ्य और सड़क से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर इन समस्याओं का समाधान करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री बी.एस. तेजयान, श्री जुनैद खान, श्री दुर्गेश मृत्युंजय पांडेय, अरूण शर्मा समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का संकल्प दोहराया गया।

यह मुलाकात क्षेत्रीय जनता की उम्मीदों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आगामी राजनीतिक सक्रियता की दिशा भी तय करती है।

ALSO READ  "देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811